गला और मुंह क्यों सूखता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:25

मुंह खोलकर सोने से लार हवा में सूख जाती है। इससे मुंह और गला सूख जाता है और खर्राटे और थकान की समस्या भी हो सकता है। इसके अलावा फीवर या मौसमी एलर्जी भी गला सूखने का कारण बन सकती है। अगर पानी पीने के बाद भी आपका गला सूखा महसूस होता है तो ये मौसमी एलर्जी का भी संकेत हो सकता है।

पॉलिडिप्सिया (बार-बार प्यास लगना)
पॉलिडिप्सिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति हर वक्त प्यासा महसूस करता है, जबकि वह बार-बार पानी भी पीता रहता है। अधिक प्यास लगने की वजह से इसमें मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। इसके अन्य लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान, चक्कर आना, आदि शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सामान्यतौर पर टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों को पॉलिडिप्सिया की समस्या अधिक हो सकती है जो गला सूखने का कारण बन सकता है।

हाइपरकैल्सीमिया
शरीर में कैल्शियम की अधिकता को हाइपरकैल्सीमिया कहा जाता है। इस स्थिति में खून में कैल्शियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। अधिक पेशाब जाने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और गला सूखा हुआ सा महसूस होता है। मिचली, थकान, उल्टी महसूस होना, लगातार पेट में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं। हाइपरकैल्सीमिया का समय पर इलाज आवश्यक होता है वरना इस समस्या के चलते शरीर में और गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info